भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया उनकी माता जी एवं ग्वालियर राजवंश की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का सैंपल COVID-19 पॉजिटिव आया है। दोनों को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। मैक्स अस्पताल ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके पूरे परिवार की स्वास्थ जांच की गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे कैसे इसकी चपेट में आ गए।

