करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र से आ रही हैं जहां एक आधी राज अवैध उत्खन्न कर रहे ट्रेक्टर से एक मजदूर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
नाराज परिजनो ने थाने के बाहर डेडबॉडी रख थाने के का घेराव करते हुए चककाजाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने। इस मामले में सीहोर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बलवीर उर्फ कलुआ (20) पुत्र लायकराम निवासी हथेड़ा की रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात रेत से भरी ट्रॉली से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।सोमवार को शव का करैरा पीएम हुआ और परिजन लाश लेकर सीहोर लौटे। यहां थाने के आगे शव रखकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
पुलिस के समझाने पर भी परिजन नहीं मांगे। हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब पांच घंटे बाद शव को सड़क से हटाया और जाम बहाल हो गया।

