आपे लोडिंग से कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी,440 लीटर शराब जब्त 1 गिरफ्तार

करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के  सीहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत  करैरा भितरवार रोड़ हतेड़ा तिराहे तरफ एक आपे वाहन क्रमांक एमपी 07 एल 5460 में अवैध शराब भरकर ला रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सिहोर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना कर चैकिंग शुरू की गई।

कुछ समय पश्चात आपे वाहन क्रमांक एमपी 07 एल 5460 आते दिखी जिसे रोककर चैक किया तो तो उसमें हाथ भट्टी की बनी 440 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमत 45000 रू की मिली, मौके से मिली अवैध शराब और आपे वाहन क्रमांक एमपी 07 एल 5460 को विधिवत जप्त की।

आरोपी गोविंद पुत्र सीताराम जाटव उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्रमांक 2 पटवारी कॉलोनी भितरवार के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहोर उनि. राजवीर सिंह गुर्जर, सउनि हरीसिंह परिहार की सराहनीय भूमिका रही।