एक्सरे @ ललित मुदगल / भोपाल। मप्र में आज कोरोना की सबसे बडी अपटेड ग्वालियर राजंवश की राजमाता और महाराज का कोरोना पॉजीटिव होना हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सोमवार की सुबह 11 बजे अपना स्वास्थ्य परिक्षण कराने मैक्स हॉस्पिटल गए थे।
बताया जा रहा हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ओर माधवी राजे का स्वास्थ्य बिगड रहा था। गले में खरास जैसे लक्ष्ण थे। इस कारण अपना स्वास्थ्य परिक्षण कराने मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली गए थे। इसको रूटीन चैकअप बताया जा रहा था। कल मेडिसिन देकर घर भेज दिया गया था।
बताया जा रहा हैं कि आज पुन:11 बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया मेक्स हॉस्पिटल पहुंचे जहां उनका कोविड 19 का सैंपल लिया गया। बताया जा रहा था कि दोनो में कोविड 19 जैसे लक्ष्ण दिखाई दे रहे थे। आज 2 बजे इन दोनो की जांच रिर्पोट आई जो पॉजीटिव आई हैं और मैक्स हॉस्पिटल ने इसकी पुष्टि की हैं।
यह है ज्योतिरादित्य सिंधिया की पिछले 3 माह की ट्रेवल हिस्ट्री
लास्ट मार्च में भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से दिल्ली चले गए थे। इसके बाद वे लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में ही थे। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद ग्वालियर में उनके क्षेत्र में समर्थक उनके आने की प्रतीक्षा में थे।
भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नहीं आए थे। उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के लिए भी समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान उनका स्वास्थ ठीक था, वे इस दौरान फोन से अपने समर्थकों के साथ संपर्क बनाए हुए थे। एक दिन पहले ही उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी कोरोना जांच की गई जो पॉजिटिव निकली।
यह से लीक हुई यह खबर
बताया जा रहा हैं कि सबसे पहले इस मामले की सूचना कल ही मप्र व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ आनंद राय ने अपनी एफबी बॉल पर पोस्ट किया था कि कोरोना के चलते सिंधिया जी,उनकी माता जी उनकी गृह सहायिका अस्पताल में भर्ती। अब यह माना जा रहा हैं कि सिंधिया जी के घर में उनकी नौकरानी के कारण कोरोना घुसा हैं, लेकिन आज खबरों में उनकी नौकरानी की कोई जानकारी नही हैं।

