हरिजन एक्ट और जान से मारने की धमकी,गरीब किसान की जमीन पर कब्जा / pichhore news

पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना अंतर्गत ग्राम महोबा-डामरोन में जालिमसिंह बरई की पैतृक जमीन पर गांव के ही काशीराम जाटव ने अवैध निर्माण कर उस पर अपना कब्जा कर लिया है।

जब फरियादी ने उसे रोका तो वह उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगा एबं उसको हरिजन एक्ट व जान से मारने की धमकी देने लगा जिससे फरियादी जालिमसिंह डर गया और भौंती थाने में आकर लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।

जालिम ने बताया कि आरोपित उसे व उसके बेटे बहादुर सिंह को कभी भी झूठे केस में फंसा सकते है जिस पर भौंती थाना प्रभारी ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही हैं।