किसानों को 2 करोड का चूना लगाने वाले चाची 420 ग्वालियर से गिरफ्तार, बेटा और पति भी फरार / kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र से आ रही है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवो के किसानो को 2 करोड का चूना लगाने वाली चाची 420 को तेंदुआ पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि अभी बेटा और पति फरार हैं।

तेंदुआ थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर किसानो के साथ ठगी करनी वाली ईनामी महिला व्यापारी नीलम जैन पत्नि बबूल उर्फ अनिल जैन निवासी खरई अपनी सहेली शिंदे की छावनी ग्वालियर में छुपी हुई थी। पुलिस ने आज रात छापामार कार्रवाई कर आरोपी नीलम जैन को गिरफ्तार कर लिया हैं।

ठगी के मामले में चाची 420 के साथ बेटा रिंकू उर्फ रिपुल जैन और पति अनिल जैन अभी तक फरार बताए जा रहे है। पुलिस का कहना हैं कि इन दोनो को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। इस महिला व्यापारी ने 51 से अधिक किसानो को 2 कारोड का चूना लगाया हैं।

यह था मामला
तैंदुआ थाने के अंतर्गत आने वाले गांव खरई निवासी नीलम जैन उसका पति बबलू उर्फ अनिल जैन व उसका बेटा रिपुल जैन तीनो मिलकर किसानो की फसल की खरीद फरोक्त का कार्य करते थे। बताया जा रहा हैं कि यह जैन फैमिली पिछले 20 साल से यह कारोबार कर रहे थे। उस क्षेत्र के लोगो का उन पर विश्वास था। इस कारण उस क्षेत्र के किसानो का करोडो रूपया इस फैमिली पर बकाया रहता था।

बताया जा रहा हैं कि किसानो को इस बार चाची Shri-420 ने किसानो को ज्यादा रेट का लालच दिया। महिला ठग ने किसानों से चना 5 हजार रु. क्विंटल, गेहूं 2 हजार रु. क्विंटल. के भाव पर खरीदा, जबकि मंडी आैर समर्थन पर चना 3800 रु. और गेहूं 1800 रु.प्रति क्विंटल ही बिक रहा हैं। इस लालच में किसान फस गए या यू कह लो कि श्री 420 के फैके लालच के जाल में किसान फस गए और अपनी मेहनत की उपज उधारी पर चाची Shri-420 को बेच दी।

लगभग 10 दिन पूर्व यह महिला ठग अपने किसी रिश्तेदार की त्रियोदशी का बहाना बनाकर अपने पूरे परिवार के साथ गोदाम में ताला लगाकर निकली हैं लेकिन फिर नही लौटी। पीडित किसानो ने उसकी काफी तलाश किया इन तीनो के मोबाईल भी अब बंद आ रहे थे। तेंदुआ थाना पुलिस ने 51 किसानो के संयुक्त आवेदन पर मां बेटे पर धारा 406, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस महिला पर पुलिस अधीक्षक ने 5100 रूपए का ईनाम भी घोषित किया था। 
G-W2F7VGPV5M