पोहरी। हत्या के प्रयास के अपराध में 11 वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार के ईनामी आरोपी को बैराड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया हैं कि उक्त अपराधी बाबा के भेष में रह रहा था। जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को मिली।
बैराड़ थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लालहंस पुत्र चिन्टू कुशवाह निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना पोहरी पर अपराध क्रमांक 333/2010 धारा 307 का मामला पंजीबद्ध था।
पुलिस ने उक्त अपराधी पर 10 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था। आज सूचना पर से पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर टीम ग्राम पुरा थाना छर्च दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षण सालू शर्मा, मुकेश, सुमित, कपिल की सराहनीय भूमिका रही।