जिले में 105.80 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 105.80 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आज दिनांक तक 60.20 मि.मी. वर्षा अधिक हुई।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 111.60 मि.मी., बैराड़ में 159 मि.मी., पोहरी में 141 मि.मी., नरवर में 95 मि.मी., करैरा में 98.40 मि.मी., पिछोर में 65.70 मि.मी., कोलारस में 74 मि.मी., बदरवास में 125.50 मि.मी. एवं खनियांधाना में 82 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M