मजबूर मजदूर के लिए शुरू हुई लायंस की रसोई: हजारों भूखो को बांटा खाना / Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी। लॉकडाउन के कारण हुए शटडाउन के कारण महाराष्ट्र से प्रतिदिन हजारो मजबूर मजदूर शिवपुरी की सीमा होते हुए अपने घर यूपी को वापसी जा रहे हैं। यह मजदूर पैदल,आटो और ट्रको से वापसी जा रहे हैं। इस विपदा से मारे इन मजदूरो के लिए पिछले 3 दिन से लायंस की रसोई इन भूखे मजदूरो के पेट की आग को शांत कर रही हैं।

लायंस क्लब एवं लायनेस क्लब शिवपुरी सेंट्रल के अध्यक्ष लायन अशोक रंगढ़ ने बताया कि इस वैश्विक कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र एंव गुजरात से हजारों की संख्या में पैदल,बाईक,ट्रक आदि साधनो से श्रमिक व हजारो की संख्या में महिला,पुरूष व बच्चे अपने घरो को अपने शिवपुरी जिले की सीमा फोरलने से गुजर रहे हैं।

इस कारण समाजसेवा में अग्रसर हमरे लायंस क्लव ने इन लोगो के लिए लायंस की रसोई शुरू की हैं। इस रसोई के माध्यम से सब्जी,आचार—पूड़ी के भोजन के पैकेट का वितरण पटेल चोक,पंडोरा पर किया जा रहा हैं। आज इस रसोई में चौथे दिन के अवसर पर 3 क्विंटल आटे की पूड़ी,80 kg आलू की सब्जी,1000 बिस्किट के पैकेट (गुड डे/ एवं 1 कार्टन पारले जी),600 मूंग दाल (हल्दीराम),5 kg मेलोडी टॉफी का वितरण किया गया।

आज के इस भोजन वितरण के अवसर पर लायन अध्यक्ष अशोक रंगढ़, राम शरण जी अग्रवाल,संजय गौतम,भारत त्रिवेदी,गोपिन्द्र जैन,विनय शर्मा,विनोद शर्मा,राकेश शर्मा  जी उपस्थि रहे।

लायन अध्यक्ष अशोक रंगढ़ ने इस पुनीत आयोजन हेतु पीडीजी लायन राजेन्द्र गंगवाल,रामशरण अग्रवाल,घनश्याम सर्राफ,रागिनी गंगवाल,शशि अग्रवाल,लायन सुनील जैन,धर्मेंद्र जैन,संजीव ढींगरा,शैंकी अग्रवाल,डॉ डी के बंसल,डॉ रत्नेश जैन,डॉ एस के पौराणिक,डॉ एच पी जैन,प्रदीप जैन,पवन सिंघल,बिंद्दु छिब्बर,ओ पी गोयल  और टिंकेश गर्ग आदि का आभार प्रकट किया।  
G-W2F7VGPV5M