शिवुपरी कोरोना: मायके आई महिला तथा बम्बई से लौटा ट्रक ड्रायवर दोनो पॉजीटिव / SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज शिवपुरी के लिए संक्रमण का दिन हैं। आज 2 कोरोना पॉजीटिव केस शिवपुरी जिले में मिले हैं। इसमें डरने वाली बात यह है कि आज बीच शहर कमलागंज में एक महिला मरीज मिली हैं और वही एक मरीज पिछोर का बताया जा रहा है। यह दोनो मरिज बम्बई महाराष्ट्र से शिवुपरी आए हैं। 

जानकारी के अनुसार कमलागंज की निवासी महिला जो बम्बई से अपने मायके आई हैं वह कोरोना पॉजीटिव निकली हैं। महिला की ट्रेवल्स हिस्ट्री के विषय में बताया जा रहा है कि महिला की जांच 22 की रात 1 बजे अपने निजी वाहन से अपने पति के साथ बम्बई से शिवपुरी आई थी और सीधे हॉस्पिटल पहुंची जहां रात 22 की रात 2 बजे इसका सैंपल लिया गया और स्वास्थय विभाग ने इनको हॉम क्वारेटेन कर दिया था।

आज इन पति-पत्नि की जांच रिर्पोट आई जिसमें महिला की रिर्पोट पॉजीटिव आई है और पति की रिर्पोट निगेटिव आई है। वही पिछोर में भी एक कोरोना मरीज पॉजीटिव मिला हैं। यह मरीज पेशे से ड्रायवर है और 6 दिन बाद मुंबई से लौटा था। इस ड्रायवर का सैंपल स्वास्थय विभाग ने 24 मई को लिया था और आज इसकी जांच आई तो पॉजीटिव निकली।

इस प्रकार जिले में कुल मरिजो की संख्या बडकर 10 हो गई। अब जिले 6 एक्टिव केस है ओर 4 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर जा चुके हैं। खबर लिखे जाने तक प्रशासन ने इस महिला मरिज को आईशोलेशन कर दिया था वही ट्रक ड्रायवर को लेने स्वास्थय विभाग की टीम निकल चुकी हैं।
G-W2F7VGPV5M