शिवपुरी। खबर शहर के जिला चिकित्सालय से आ रही है। जहां आज शिवपुरी निवासी एक युवक से शादी करने हरियाणा से आई एक दुल्हन ने शिवपुरी आते ही सबसे पहले कोरोना का सेम्पल दिया। उसके बाद शादी की अन्य रस्मों मेंं भाग लिया। इस कोरोना काल में जहां शादियों की सूरत बदली हैं तो वही अब दुल्हन को मेंहदी हल्दी के रस्मो की तरह एक ओर रस्म निभानी पडी वह थी कोरोना का सैंपल देकर।
शहर के अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले युवा धीरज उपाध्याय की आज शादी है। शादी की विधिवत परिमिशन और सोशल डिस्टैंस के साथ संपन्न हो रही है। धीरज की शादी फिरोजाबाद की रहने वाली पिंकी शर्मा के साथ तय हुई हैं। ई पास लेकर दुल्हन बनी पिंकी अपने माता—पिता के साथ आज शिवपुरी पहुंची और शिवपुरी आते ही वह सीधे जिला अस्तपाल पहुंची और अपने पूरे परिवार सहित अपनी स्क्रीनिंग कराई और सैंपल दिया उसके बाद वह शादी वाले मंडप में पहुंची जहां अब धीरज और पिंकी की शादी हो रही हैं।
इस शादी में दुल्हन की और से महज 10 लोग ही समिल्लित हुए है। वह अपने माता पिता के साथ यहां आई और आते ही एतिहात के तौर पर अपना कोरोना का सेम्पल दिया। इसके बाद अब इनकी शादी हो रही है