घर में जिंदा जल गई बेटी, लव मैरिज से नाराज माता पिता ने आने से इंकार कर दिया / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम उकावल से आ रही है। जहां आज एक घर में आग लगने एक महिला की मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने वमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कल्पना पत्नि लखन पाल उम्र 27 साल निवासी उकावल ने 10 साल पहले लखन से लव मैरिज की थी। उसके बाद दोनो अपने गांव उकावल में रहने लगा। आज जब महिला घर में अपनी बेटी के साथ थी उसी समय अचानक घर में आग लग गई। जिससे महिला ने भागने का प्रयास किया। परंतु कच्ची छत होने के चलते पाट महिला के उपर गिर गया और महिला जिंदा जल गई।

इस मामले की सूचना पर कोलारस एसडीओपी,थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान सहित पूरा अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। उसके बाद महिला की लाश को बाहर निकाला। इस मामले की सूचना महिला के परिजनों को दी। जहां परिजनों ने लव मैरिज से नाराज होने के चलते आने से इंकार कर दिया। उसके बाद महिला की लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

बताया गया है कि कल्पना निवासी खटावता थाना नई सराय अशोकनगर ने लगभग 10 साल पहले लखन पाल निवासी उकावल से लव मैरिज की थी। उसके बाद से दोनों यहां रह रहे थे। आज पति किसी काम से कोलारस गया था। तथा महिला अपने बच्चों के साथ घर में थी। गनीमत रही कि बच्चे जो कि 10 माह और 3 साल के है वह घर के बाहर थे। तभी आग लगी थी। नवविबाहिता होने के चलते अब एसडीओपी अमरनाथ वर्मा इस मामले की जांच कर रहे है। 
G-W2F7VGPV5M