राजमाता के नाम को सार्थक कर रहा हैं उनके नाम का ट्रस्ट / Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। इस कोरोना काल में निरतंर राजमाता विजयराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलमेंट ट्रस्ट गरीबो और असहाय लोगो की मदद कर रहा हैं। आज देश में लॉकडाउन को 50 दिन से अधिक हो चुके हैं। इस ट्रस्ट की चेयरपर्सन शिवपुरी विधायक मप्र शासन की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में मानवता की सेवा के लिए यह ट्रस्ट सर्मपित हैं। 

जैसा नाम वैसा काम यह ट्रस्ट कर रहा हैं। राजमाता का नाम समाज सेवा के उदाहरण के लिए लिया जाता हैं महलो में रहने वाली राजमाता अपनी समाजसेवा की मिशाल से लोकमाता ने नाम से जानी जाती हैं।

यह ट्रस्ट अभी प्रतिदिन शहर में गरीबो और जरूरत मंदो को सूखी राहत सामग्री की किटे बांट रहा था। अब इस ट्रस्ट के कदम शहर से निकलते हुए फोरलेन पर पहुच गए। जहां महाराष्ट्र से मजदूरो का सैलाब यूपी की ओर लौट रहा हैं। समय के सताए हुए इन मजदूरो के बीच आज फोरलेन पर मदद के लिए पहुंचा।

महाराष्ट्र गुजरात एवं राजस्थान से पलायन कर रहे मजदूर एवं राहगीरों को कोटा भगोरा रोड पर आज सूखी खाद्यान्न सामग्री के पैकेट ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरण कराया गया जिससे मजदूर भूख ना रहे और परेशान ना हो और अपने गंतव्य स्थल पर सुरक्षित पहुंच सकें।

राहत सामग्री के पैकेटो के साथ साथ पीने का पानी पाउच प्रदान किए जिससे इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके इस सेवा कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु दुबे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी डॉ रश्मि गुप्ता सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय के राजेंद्र शिवहरे कप्तान यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

वही से इस ट्रस्ट की ओर  से फॉर लेन शिवपुरी हाईवे पर भूखे प्यासे राहगीरों को खाने का सामान ब्रेड,फल,नमकीन,मठरी आचार,पानी के पाउच रेडीमेड पैकेट निःशुल्क उपलब्ध करवाये जाएंगे।
G-W2F7VGPV5M