गाय के बचाने के फेर में SBI के कैशियर की बाईक फिसली, मौत / Badarwas News

बदरवास। खबर जिले के बदरवास अनुविभाग के बूढाडोगर से आ रही है। जहां आज सुबह अपने घर से अपनी ड्यूटी पर जा रहे एसबीआई के केशियर की बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए कोलारस उपस्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां इनकी रास्ते में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अनुज कुशवाह उम्र 45 साल निवासी बदरवास भारतीय स्टेट बैंक कोलारस में केशियर के पद पर पदस्थ है। वह आज सुबह अपने घर से बाईक से बैंक जा रहे थे। तभी रास्ते में बूढा डोंगर पर अचानक सामने से गाय आ गई। इस गाय को बचाने के फैर में बाईक फिसल गई और रोड से नीचे उतर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायल  कैशियर को उपचार के लिए कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां उनकी रास्ते में मौत हो गई। इस खबर के बाद बदरवास सहित कोलारस में शोक की लहर दौड गई।