पराली जलाने के चक्कर में जिंदा जला किसान, ब्लड प्रेशर की बीमारी थी / kolaras News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोलारस से 8 किमी दूर ग्राम चकरा में आज सुबह खेत में पराली जला रहे एक वृद्ध किसान की आग मेें गिरकर जलने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक ब्लड प्रेशर की बीमारी थी और वह आए दिन बीपी बढऩे से चक्कर खाकर गिर जाते थे।

जिनका इलाज भी चल रहा था। परिजनों का कहना है कि संभवत: इसी कारण वह आग मेें गिर गए और उनकी झुलसने से मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय जगन्नाथ सिंह दांगी आज सुबह प्रतिदिन की भांति अपने खेत पर गए थे। बताया जाता है कि खेत पर वह अकेले थे और खेत में लगी पराली को  जला रहे थे। उसी समय उन्हें चक्कर आ गया और वह जलती  आग में गिर गए। जिससे श्री दांगी झुुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस भी वहां आ गई। जहां पुलिस ने पूछताछ की तो परिजनों का कहना था कि उन्हें ऐसा कोई शक नहीं है कि उनके साथ किसी ने घटना कारित की है।