करैरा में गोली कांड: युवक के पेट में लगी गोली, गंभीर / karera News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सुनारी चौकी के ग्राम राजपुर में गांव में अपना रूतवा जमाने गांव के ही कुछ लोगों ने दिन दहाडे एक युवक में गोली मार दी। जिससे गोली युवक के पेट में जा लगी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे शिवपुरी रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार पवन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा का अपने ताउ कमताप्रसाद शर्मा के घर बैठा हुआ था। तभी गांव में रंगदारी जमाने गांव के ही राघवेन्द्र रावत और देवेन्द्र रावत ने गांव में गाली गलौच करने लगे। जिसपर से पवन ने गाली देने से मना किया तो आरोपीयों ने अपनी अवैध अधिया से पवन को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
G-W2F7VGPV5M