राशन न मिलने के पर महिला ने नपा में किया हंगामा,पलती गली से भागे CMO / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। लोकडाउन मैं राशन न मिलने से परेशान महिलाओं द्वारा नगर पालिका शिवपुरी में हंगामा किया गया व मौजूद महिलाओं में नगरपालिका में जमकर हंगामा किया। इस दौरान सीएमओं महिलाओं को समझाने आए। पंरतु महिलाएं नहीं मानी उसके बाद महिलाओं को भडकता देख सीएमओ केके पटेरिया पतली गली से भाग गए। इस मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। तब कही जाकर महिलाएं शांत हुई।

जानकारी के अनुसार आज नगर पालिका शिवपुरी पहुंची महिलाओं ने नगर पालिका पर आरोप लगाया कि वह एक माह से नगरपालिका के चक्कर लगा रही हैं इसके बाद भी आज दिनांक तक उन्हें अनाज उपलब्ध नहीं हो पाया है। आई महिलाओं के अनुसार वह वार्ड क्रमांक 16 में रहती है उनके द्वारा जब अनाज की मांग वार्ड पार्षद लालजीत आदिवासी से की तो उन्हें पार्षद द्वारा बताया गया कि नगर पालिका से ही अनाज उपलब्ध नहीं हो पाया है जिसके बाद से हम एक माह से अनाज के लिये नगर पालिका के चक्कर लगा रहे है।

परन्तु हमें आज दिनांक तक अनाज उपलब्ध नहीं हो पाया है। महिलाओं के साथ नगर पालिका पहुँचे वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद लालजीत आदिवासी ने नगर पालिका के आरआई पूरन कुशवाह व नगरपालिका सीएमओ पर आरोप लगाते हुये कहा कि नगरपालिका द्वारा वार्डो में राशन विरतण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
G-W2F7VGPV5M