ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, मजदूरों से भरा AUTO उछलते हुए खेत में जा गिरा, 5 गंभीर

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फोरलेन पर एक ट्रक ने मजदूरो से भरे आटो में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे आटो हवा में लहराता हुआ खेतो में जा गिरा। इस घटना में 5 मजदूरो के गंभीर घायल होने की खबर आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार सुरवाया थाना क्षेत्र के समीप फोरलेन पर गुना की ओर से आ रहे एक ट्रक ने मजदूरो से भरे आटो में पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण आटो हवा में उझलता हुआ खेतो में जा गिरा।

इस हादसे में 5 मजदूरो के घायल होने की खबर आ रही हैं। यह घटना आज सुबह 9 बजे घटित हुई। सभी घायलो को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैं कि यह मजदूर 12 तारिख की करीब रात 10 बजे मुंबई से संत रविदास नगर जिला भदौही यूपी के लिए एक लोडर आटो में 7 मजदूर निकले।

आज सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात ट्रक जो झांसी की ओर जा रहा था इस मजदूरो से भरे आटो को पीछे से उडा दिया। इस घटना में 5 मजदूर घायल हो गए। ट्रक चालक इस आटो को उडाकर भाग गया।  वही दूसरी तरफ थ्री व्हीलर लोडर MH 04 HD 1463 चालक समेत एक अन्य साथी भी मौके से फरार हो गया।

इस घटना में सुरेश तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी 45 साल निवासी ग्राम दनिया भदोही,रजनीकांत पुत्र प्रेमशंकर उम्र 24 साल ग्राम नागलपुर थाना सुरियावां जिला संत रविदास नगर जिला भदोही,अंकित पुत्र मनोज तिवारी उम्र 20 निवासी कोल्हापुर थाना गोपीगंज जिला भदोही,रवि शंकर पुत्र हरी प्रसाद गुप्ता उम्र 40 जगापुर जिला भदोही
और राकेश कुमार पुत्र शाखा प्रसाद यादव उम्र 44 निवासी ग्राम कलवा भास्कर नगर थाना जिला भदोही गंभीर रूप से घायल हो गए। इस आटो में 7 मजदूर थे 2 मजदूरो घटना स्थल से गायब होने की खबर आ रही हैं। 
G-W2F7VGPV5M