ब्रेकिंग न्यूज: शिवपुरी में 11 मई तक लॉक डाउन, शहर को खतरा नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन अब जिले में स्थिति को कंट्रोल में करने में जुट गया है। एक मरीज मिलने के बाद कल कलेक्टर ने टोटल लॉकडाउन घोषित किया था। उसके बाद आज आज 6 मई को कलेक्टर अनुग्रह पी ने नया आदेश जारी किया है। जिसमें इस आदेश को 11 मई तक के लिए बढाया गया है। शिवपुरी में जिस युवक में कोरोनावायरस का इन्फेक्शन पाया गया है उससे कम्युनिटी स्प्रेड की संभावना बहुत कम है क्योंकि प्रशासन ने शिवपुरी में आते ही उसकी जांच करा ली थी। उसके परिवार एवं संपर्क में आए लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजने की आवश्यकता है। शहर को कोई खतरा नहीं है।