शिवपुरी। लॉकडाउन में शिवपुरी के कई लोग देश मे फसे हुए हैं,कैसे भी अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि पर आना चाहते हैं। शिवपुरी के फाईटर जिन्होने मिक्स मार्शल आर्ट में 2 मेडल झटके हैं। वह पंजाब में फस गए हैं। अब वहां खाने तक के लाले हो गए हैं अब इतने दिन संघर्ष करते हुए हिम्मत भी जवाब दे गई हैं।
कल गजेन्द्र रावत की एक अपील भरी वीडियो भी सोशल पर वायरल हो रहा हैं। शिवपुरी समाचार डॅाट कॉम ने गजेन्द्र से फोन पर संपर्क किया और इनके हालचाल से रूबरू हुए। गजेन्द्र ने कहा कि मिक्स मार्शल फाईटर हूं शिवपुरी के पास बडौंदी का रहने वाला हूं,और ट्रेनिंग के लिए 6 माह पूर्व पंजाब के नए गांव गया था अब वही फस गया हूं।
गजेन्द्र ने बताया कि में यहां पर 1 किराए का कमरा लेकर रहा था। लोकल के नही होन के कारण पब्लिकल मदद नही मिल पा रही हैं जितने पैसे थे वहां खर्च हो गए,खोने पीने की चीजे आसानी से नही मिल पा रही हैं,अब तक कैसे भी काम चला लिया हैं जिस जगह में रह रहा हूं वहां की हालात खराब हैं यह कोरोना पॉजीटिव केस मिल रहे हैं,पूरी तरह से लाकडाउन हैं खाने के भी लाले हो रहे हैं।
संघर्ष करते-करते थक गया हूं मेरी हिम्मत भी जबाव देने लगी हैं
लॉकडाउन पार्ट 1 कैसे भी करके काट लिया लेकिन लॉकडाउन पार्ट 2 कैसे भी नही काट सकता हूं। अब मेरी हिम्मत जबाब देने लगी हैं। संघर्ष करते-करते थक गया हूं मेरी हिम्मत भी जबाव देने लगी हैं। कैसे जिया जाऐगा समझ में नही आ रहा है।
अपने विरोधी को एक प्रहार में धूल चटा देने वाले गजेन्द्र की हिम्मत प्रतिदिन जबाव दे रही हैं। केवल सकुन इतना हैं कि घर पर मोबाईल से बात हो रही हैं। मदद के नाम पर कुछ नही हैं। भाई ने मप्र सरकार के हैल्पलाईन के जारी नंबरो पर फोन लगाकर मदद मांगी,लेकिन अभी तक कोई रिश्पोंस नही मिला है।
गजेन्द्र ने बताया कि उसने 2019 में दिल्ली में आयोजित और ग्वालियर में स्टेट लेबल की फाईट में गोल्ड मैडल जीता था। इसके अतिरिकत मुबंई सहित कई महानगरो में कई मेडल जीते हैं। इस फाईटर ने कहा कि कैसे भी प्रशासन मेरी मदद करे,मुझे वापस शिवपुरी आना हैं।