गीता शर्मा के निधन पर ब्राह्मण समाज ने जताया शोक / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पूर्व प्राचार्य कल्याण चन्द्र शर्मा एवं ब्र्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, ठेकेदार अशोक कुमार शर्मा की भाभी एवं पत्रकार टिंकल जोशी की दादी, पटवारी संघ कोलारस के तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा की माताजी, श्रीमती गीता शर्मा का अचानक हदृय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन सिटी सेंटर टोल टैक्स के पास हो गया था। इनकी उम्र 80 वर्ष थी।

मिलनसार व्यक्तित्व की धनी श्रीमती गीता शर्मा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं हैं। उनके निधन पर ब्र्राह्मण समाज, कर्मचारी संघठन, पत्रकार, एवं राजनेतिक दलों के लोंगों ने गहरा शोक जताया है।

सर्व ब्र्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास, विवाह सम्मेलन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मुदगल, महेश शर्मा, अरूण भार्गव, सन्तोष शर्मा, राकेश विरथरे, राजेन्द्र पाण्डे, द्वारिका प्रसाद भटेले, हरगोविन्द शर्मा, विनोद मुदगल, राजकुमार सड़ैया, विपिन पचैरी, रामलखन मुढ़ौतिया, अरविन्द सरैया, महावीर मुदगल, दिलीप त्रिवेदी, धर्मेन्द भारद्वाज आदि ने उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की है।