आसमा उतरा जमी पर, शिव की धरा पर टिम टिमाए लाखो तारे, जमकर चली अतिशबाजी | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पीएम मोदी के आहव्हान पर शिवपुरी में भी कोरोना से लडने के लिए इस संकट की घडी में 5 अप्रेल की रात 9 बजे 9 मिनिट तक घरो की लाईटे शटडाउन करके 9 दीपक जलाने का आहव्हान किया था। शिवपुरी में भी दिपोउत्सव मनाया गया।

इस दीपोउत्सव की विशेष बात यह थी कि लाईट बंद थी और यह नाजारा अदभुत रहा। इस अदभुत खबर का सभी मीडिया हाउसो से लेकर कस्बे तक में छपने वाले अखबारो ने अपने हिसाव से कवरेज कर हैडलाईन स्पेशल बनाने की कोशिश की।

लेकिन इस खबर के इस दृश्य के लिए सबसे उपयुक्त हैडलाईन यह हो सकती हैं कि कुछ मिनिट के लिए आसमा जमी पर उतर गया हो ओर लाखो जले दिपक तारो की तरह टिम टिम रहे हो। ऐसा ही कुछ नजारा इस देश की धरा पर रहा होगा। शिवपुरी में भी ऐसा ही दृश्य ही रहा। अब चले मूल खबर की ओर चलते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को रात्रि 9 बजे 9 मिनिट तक दीप प्रज्जवलित किए जाने की अपील का असर शहर में ऐसा हुआ कि उन 9 मिनिट में शहर में दीपावली जैसा उत्सव दिखाई दिया। रात्रि के 9 बजते ही शहरवासियों ने घरों की लाईटें बंद कर दी और अपने मकान की बालकनी और घर के दरबाजों से बाहर निकलकर दीप प्रज्जवलित किए गए। साथ ही कई लोगों ने मोमबत्तियां भी जलाई।

जिनके पास दीप और मोमबत्ती नहीं थे उन्होंने अपने मोबाइल की फ्लैश लाईट जलाई। इससे नजारा दीपावली जैसा हो गया। लोगों ने प्रधानमंत्री की दीप जलाने की अपील से भी आगे बढ़क़र आतिशबाजी की। जिससे शहर में एक उत्सव का माहौल बन गया। हालांकि इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया।

इस दौरान पुलिस भी इस उत्सव में शामिल हो गई। एसपी राजेश सिंह चंदेल, उनके पुत्र राघव और कलेक्टर अनुग्रह पी ने अपने-अपने निवास स्थान पर दीप दान किया। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी स्थल पर ही मोबाइल की फ्लैश लाईट जलाई। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा न्यू ब्लॉक हंस बिल्डिंग पर स्थित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर भी दीप प्रज्जवलित किए गए।

इस खबर को कम शब्दो में लिखने का प्रयास करते हैंं

  • शहर में जय श्रीराम,मोदी के जयकारे,भगवान महावीर की जयकारो से शहर गुंज उठा
  • शंखों की ध्वनि के साथ-साथ झांझर और मजीरों की धुने सुनाई दीं। कंदील भी उड़ाए।
  • हनुमान चालीसा और देशभक्ति गीतों के स्वर गूंजते रहे।
  • कई मंदिर ओर कई स्थानो पर दीपमाला भी सजाई गई।
  • बहुत लोगो ने देश का नक्शा बनाया और उसपर दीपोउत्सव किया।
  • आसमान में आतिशबाजी के नजारे देखने को मिले।
  • घरों के लोगों ने रंगोली बनाई और वहा पर दीप जलाए।
  • भाजपा नेता ज्येातिरादित्य सिंधिया भी दीप जलाते सोशल पर नजर आए।