बैराड़ नगर में जोरों से चल रही प्रतिबंधित गुटखा की कालाबाजारी / Bairad News

बैराड़। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा तंबाकू उत्पादों की खरीद एवं बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। यहां तक कि घर के बाहर सार्वजनिक स्थल पर थूकने तक पर पाबंदी है लेकिन बैराड़ शहर में खुलेआम तंबाकू उत्पाद एवं (राजश्री/विमल) गुटखा का कारोबार जोरों से चल रहा है। 

थोक बाजार में भी खुलेआम कालाबाजारी

बैराड़ में ₹20 वाली राजश्री को रिटेल में ₹50 से ₹60 में बेचा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाजार के बीचो बीच थोक बंद किराना की दुकानों पर राजश्री एक पैकेट ₹600 का और विमल गुटखा पैकेट को 500 मैं खुलेआम बेचा जा रहा है। 

कहां बिक रहे हैं तंबाकू उत्पाद

मनीष इंटरप्राइजेज बैराड़ 
नाम - मनीष गुप्ता
पता - सुनार गली के सामने, बैराड़