फूल छाप कांग्रेसी ही गए है सिंधिया के साथ,शीघ्र होंगी रिक्त पदों पर नियुक्तियां: उत्साही | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी म.प्र. काँग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अनिल उत्साही ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सिंधिया जी के साथ जो नेता गये हैं उनका इतिहास काँग्रेसी नहीं हैं वे अवसरवादी और भितरघाती व दल-वदलू रहे हैं, केवल लोकसभा में सिंधिया जी के लिये काँग्रेस में कार्य करते थे विधानसभा चुनावों में काँग्रेस की जडें खोदने का काम करते थे।

जो काँग्रेसी नेता गये हैं, वे पार्टीनिष्ठ न होकर केवल व्यक्तिनिष्ठता की राजनीति करते थे इसलिये उनके जाने से काँग्रेस पर कोई असर नहीं पडेगा। इन तथाकथित ''फूल छाप काँग्रेसियों'' के कारण शिवपुरी में वर्ष 1989 से काँग्रेस विधायक नहीं बन पाया, केवल 2007 का उपचुनाव छोडकर।

उत्साही ने कहा कि म.प्र. काँग्रेस कमेटी द्वारा शीघ्र ही जिला व ब्लॉक अध्यक्षों पर पुन: नियुक्तियाँ की जावेंगी और नये सिरे से काँग्रेस का पुनर्गठन होगा, ''फूल छाप काँग्रेसियों'' के जाने से काँग्रेस अब मजबूती के साथ उभरेगी। उत्साही ने कहा कि पूरे जिले में कोई भी पोलिंग कार्यकर्ता ने त्याग पत्र नहीं दिया हैं और हमें फर्जी नेताओं की जगह केवल पोलिंग कार्यकर्ता की जरूरत है जिससे काँग्रेस मजबूत होगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता माताचरण छोड़ी कांग्रेस

बैराड़। बैराड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता माताचरण शर्मा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने से उन्होंने कांग्रेस पार्टी बाय-बाय करते हुए कहा कि जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे वहीं मैं रहूंगा। इस तरह पूर्व में बैराड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित दर्जनों नेताओं कांग्रेस छोड़ दी हैं।