लोगों के लिए वरदान साबित हो रही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना: वीरेंद्र रघुवंशी | Shivpuri News

शिवपुरी। आज शिवपुरी जिले की एकमात्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र रनौद में जन औषधि दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाइव वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा संबोधन दिया गया।

जिसमें विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, जिला अध्यक्ष राजू बाथम युवा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि अवध, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बंटी सिकरवार, सोनिया पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह तोमर, सुचिंद्र भरे और अलीगढ़ और क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

जिसमें भारत सरकार की योजना के अंतर्गत गरीब हित के लिए यह योजना चलाई जा रही है गरीब को सस्ती दवा मिले गरीब दवा के बिना मरने की नौबत ना आए इसलिए पूरे देश में जन औषधि केंद्र योजना का माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा संचालन किया जा रहा है  

सस्ते मुल्यों पर मिलेंगी दवाएं:

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत सभी को सस्ते मुल्यों पर गुणावत्ता युक्त जेनेरिक औषधियों की उपलब्धता सुनिक्षित करने और जेनेरिक औषधियों को बढावा देने के लिए, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खुले जा रहे हैं। इन केद्रों में सरकार द्वारा खरीदी गयी जेनेरिक दवाइयां बेची जा रहा है। जिनके मूल्य खुले बाजार में ब्रांडेड दवाइयों के मूल्यों की तलना में 50—90 प्रतिशत तक कम होते है। वर्तमान में इन केन्द्रों पर 900 से अविध दवाइयां एवं 154 अन्य उपभोज्य बेची जा रही हैं। इतना ही नहीं बहुत ही जल्द इन केन्द्रों पर 1200 से अधिक एवं 200 अन्य उपभोज्य उपलब्ध होंगे।