शिवपुरी। जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे और एक जमाने में ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वस्त लक्ष्मीनारायण धाकड़ ने कांग्रेस में बने रहने का फैसला किया है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सिंधिया के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और कांग्रेस पूरी ताकत से इस घटनाक्रम से बाहर निकलकर सामने आएगी।
श्री धाकड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता आंदोलन के पूर्व की पार्टी है। कांग्रेस का संगठन हर ग्राम पंचायत, गली और मोहल्ले में है। ऐसी परिस्थिति में जो कांग्रेसजन दूसरी पार्टी में जाकर सदस्यता ले रहे हैं, वह उनका स्वयं का विवेकाधिकार है। लेकिन कांग्रेस को इससे कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है।
कांग्रेस का कुछ बिगडऩे वाला नहीं है। कांग्रेस संगठन व्यक्तियों से ऊपर है और व्यक्तियों के आने जाने से कांग्रेस पर कोई अंतर नहीं आएगा। कांग्रेस पूरी शक्ति के साथ और पूरे शबाव के साथ अपने कार्य को शिवपुरी जिले में करती रहेगी।

