शिवपुरी। शिवपुरी के लिए खबर मुंबई से आ रही हैं। शिवपुरी में रहने वाले युवक इटली गया था। इटली से मुंबई के हवाई अडडे पर उतरते ही मुंबई में कोरोना के कारण रोक लिया हैं। बताया जा रहा हैं चीन के बाद इटली को अपनी दूसरी राजधानी बना चुका कोरोना के कारण ऐसा हुआ। युवक की मुंबई में स्क्रीनिंग चल रही हैं।
शिवपुरी के युवक के इटली से लौटने की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया। सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने बताया कि गौरव तिवारी के इटली से लौटने की सूचना मिली थी। पिता बीएसएनएल कॉलोनी में रहते थे। वहां टीम भेजी तो पता चला कि ताला डालकर ग्वालियर चले गए हैं।
गौरव के पिता ने फोन पर बताया कि बेटा इटली से लौटकर मुम्बई आया है। मुम्बई में उसे रोक लिया है और अभी ग्वालियर भी नहीं आया है। मुम्बई में गौरव की स्क्रीनिंग चल रही है। स्थिति स्पष्ट होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।