शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी के.एस. मैकाले के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान शनिवार को अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिछोर द्वारा मायापुर क्षेत्रांतर्गत समक्ष गवाहन कुल 145 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 17 ड्रमों मे लगभग 5000 लीटर गुड लहॉन, 01 बड़ी मशीन, 07 एल्यूमीनियम की डेक्ची एवं एक परात बरामद कर की।
आरोपियों के विरूद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)ए, 34(1)एफ के अंतर्गत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। लहॉन को मौके पर नष्ट किया गया। जप्तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब तीन लाख रुपए आंकी गई है। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त प्रभारी अनिरूद्ध खानवलकर, रामप्रताप शर्मा, विनीत कुमार शर्मा व आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा।

