करैरा। खबर जिले के करैरा थाने की सीमा से आ रही हैं। कि करैरा में निवासरत एक किसान का शव करैरा से 3 किमी दूर एक बबूल के पेड से लटका मिला हैं। बताया जा रहा हैं कि किसान करैरा से अपने गांव जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया हैं। परिजन इस घटनाक्रम को हत्या के मामले से जोडकर देख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक मनोहर (55) पुत्र हरचरण जाटव निवासी दावरभाट रविवार की सुबह अपने करैरा में चंगेज पहाड़ी स्थित मकान से निकला। परिजनों से गांव दावरभाट जाने की कहने के बाद आनंगद सागर मंदिर के पास झाड़ियों में बबूल के पेड़ से मनोहर की लाश लटकी मिली। तौलिया का फंदा बनाकर शव फांसी पर झूल गया।
आत्महत्या के पीछे फिलहाल कोई वजह सामने हीं आई है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजन का कहना है कि उन्हें किसी बात की परेशानी नहीं थी और न ही किसी बात का तनाव ऐसे मे वह आत्महत्या क्यों करतें। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।