करैरा। विश्व महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए, लेकिन सामुदायिक अस्पताल करैरा के वेटिंग हाॅल में पीछे लाश रखी रही और आगे महिला दिवस का कार्यक्रम चलता रहा। किसी ने भी शव के मानवता नहीं दिखाई।
फांसी पर लटककर दी धी जान
मनोहर (55) पुत्र हरचरण जाटव निवासी दावरभाट का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक का शव करैरा अस्पताल लाया गया। अस्पताल के वेटिंग हॉल में स्ट्रेचर पर लाकर रख दी गई। करैरा बीएमओ प्रदीप कुमार शर्मा कह रहे हैं कि लाश जब आई, तब तक कार्यक्रम समाप्त हो चुका था,लेकिन यह पूरा मामला मीडिया के कैमरो में कैद हो गया था।
इस मामले में बीएमओ से जवाब मांगेंगे
लाश को पीएम हाउस भिजवा देना चाहिए था। हॉल में महिलाओं का कार्यक्रम आयोजित करना और पीछे लाश रखी रही, यह बात गलत है। मानवीय दृष्टि से यह ठीक नहीं है। इस बारे में बीएमओ से जवाब मांगेंगे।
डॉ एएल शर्मा, सीएमएचओ शिवपुरी