शिवपुरी। दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के साथ साथ विवाह समारोह में होने वाले अनावश्य खर्चों पर रोक लगाने की दृष्टि से ब्राह्मण समाज इस वर्ष अपना दसवा ब्राह्मण विवाह सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। जिसको लेकर विवाह सम्मेलन समिति की बैठक संपन्न हुई।
ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति की ओर से संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं राज कुमार सड़ैया ने संयुक्त रूप से वताया कि समिति इस वर्ष अपना 10वां ब्राह्मण विवाह सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। जिसकी पूर्व तैयारियों को लेकर रविवार को ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति की बैठक डॉ.ए.एल शर्मा के निज निवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास की अनुसंशा एवं सम्मेलन समिति के सदस्यों द्वारा डॉ. अर्जुन लाल शर्मा को सर्व सम्मति विवाह सम्मेलन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने पर डॉ. शर्मा ने कहा कि वह सदैव समाज हित में कार्य करते रहेंगे। तथा इस वर्ष आयोजित होने जा रहे ब्राह्मण विवाह सम्मेलन को पूर्ण भव्यता प्रदान करने का प्रयास सभी विप्र बंधुओं के सहयोग से किया जायेगा। ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष बनने पर विप्र बंधुओं ने बधाईयां प्रेषित की हैं।
बधाईयां देने बालों मे विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, पूर्व विवाह सम्मेलन अध्यक्ष महेश शर्मा, अरूण भार्गव, द्वारिका प्रसाद भटेले, विनोद मुदगल, रामलखन मुढौतिया, अरविन्द्र सडैय़ा, पत्रकार के.वी.शर्मा(लालू),राजकुमार सड़ैया, कमल किशोर उपाध्याय, महावीर मुदगल, देवेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, ब्रजेश दुल्हारा, ब्रजेश बमरा, राजू शर्मा पिपरघार, दिलीप त्रिवेदी, राकेश धोवनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।