हाईकोर्ट पहुंचा कोरोना: यह जबाब दिया सरकार ने कोरोना को लेकर | Shivpuri news

शिवपुरी। पूरे विश्व के लिए संकट बना कोरोना वायरस अब ग्वालियर हाईकोर्ट भी पहुंच गया हैं। शिवपुरी के कोलारस की तहसील के रहने वाले एडवोकेट जो हाईकोर्ट ग्वालियर में प्रेक्टिस करते हैं उन्होने कोरोना वायरस को लेकर एक जनहित याचिका लगाई हैं।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए बाजार में मासक और सेनेटाईजर की कमी तो नही हैं। यादि हो तो इस दूर करे। यह आदेश मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस शील नागू और जस्टिस विशाल मिश्रा की डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को एडवोकेट सुील जैन की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद शासन को दिया।

प्रदेश शासन की ओर से कोर्ट मेे बताया कि संदिग्ध मरींजों के इलाज के लिए 57 आइ्सोलेशन 749 बेड सेंटर बनाए हैं। ग्वालियर सहित प्रदेश के पांच एयरपोर्ट पर यात्रियो की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही हैं। ग्वालियर में 9 अस्पतालो में आईसोलेशन सेंटर बनाए हैं। 97 पीपीई,850 वीटीएम किट,5400 ट्रिपल लेयर मास्क और 1230 एन 95 मास्क उपलब्ध हैं।