ओलावृष्टि पीडित किसानो के बीच पहुंचे पूर्व विधायक प्रहलाद भारती | Pohri News

शिवपुरी। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने रविवार रात पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंदरगढ, सुभाषपुरा, धौलागढ, सेंवढा, कलोथरा, नयागांव, नाड, डोंगरी, वरखाडी, हिम्मतगढ आदि ग्रामों में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का खेतों पर पहुंचकर मुआयना किया।

इन ग्रामों में रवि फसलें जैसे गेंहू, चना, सरसों, मटर एवं प्याज की खेती ओलावृष्टि के कारण खराब हुई है। किसानों का कहना है कि अब तक अच्छे मौसम के चलते  इस वर्ष फसलों के बेहतर उत्पादन की संभावना थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण अब फसलें पूर्णतः नष्ट होगई हैं।  

उक्त ग्रामों में फसलों का मुआयना करने पहुंचे पूर्व विधायक भारती ने जिला प्रषासन के अधिकारियों से चर्चा कर कहा कि क्षेत्र के किसानों की गेंहु, चना, सरसों, प्याज मटर आदि की लहलहाती फसलों पर ओलावृष्टि होने से भारी नुकसान हुआ है। अतः किसानों को हुए नुक्सान का शीघ्र सर्वे कराकर राज्य सरकार से उचित मुआव्जे की मांग की जाए।  

पूर्व विधायक भारती के साथ मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड, डॉ मंगल सिंह धाकड, पिट्ठराम आदिवासी, रामचंद्र कलोथरा, सुनील धाकड, गजेन्द्र सिंह, सहित अन्य स्थानीय ग्रामजन साथ रहें।