बैराड़ में ओझा समाज के नवयुवक मंडल द्वारा कार्यकारणी घोषित | Bairad News

बैराड़। नगर परिषद क्षेत्र में ओझा समाज के युवाओं द्वारा अपनी समाज सेवा के रूप एवं समाज में बढ़ रही कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा जैसे कई असमाजिक तत्वों को लेकर युवाओं के द्वारा एक मीटिंग बुलाई गई जिसमें समाज के बरिष्ट जन नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश जी की आराधना कर एवं भगवान विश्वकर्मा जी के जयकारे लगाते हुए।

जिम्मेदार युवाओं को नवयुवक मंडल का दायित्व सौंपा जिसमें सभापति के रूप में रामेश्वर ओझा बैराड़ गॉव वाले को चुना एवं  विजय(कारु) ओझा को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष का दायित्व सौंपा, उपाध्यक्ष  राजू ओझा (ऑपरेटर बिजली विभाग) को दायित्व सौंपा,संजय ओझा भौराना वाले को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा।

एवं सुरेंद्र ओझा(सोनू) टायर वाले को सहकोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा, नरेश कुमार ओझा संचालक चाईल्ड डेवलेपमेंट स्कूल बैराड़ को सचिव का दायित्व सौंपा, राजू ओझा गोन्दोलीपुरा को सहसचिव के रूप में दायित्व सौंपा, सलाहकार के रूप में मनोज ओझा चक्क वाले एवं संतोष ओझा बरोद वाले, मीडिया प्रभारी के रूप धीरज ओझा पत्रकार को दायित्व सौंपा, सहमीडिया प्रभारी पंकज ओझा (टुंडा) को दायित्व सौंपा इस कार्यक्रम में उपस्थित नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों नवयुवक मंडल द्वारा सहयोग देने एवं अपने दायित्व का अच्छे से निर्भहन करने का निर्णय लिया गया।