नाबालिग भाई बहन ने गलती से पी लिया कीटनाशक,गंभीर | narwar News

Bhopal Samachar
नरवर। जिले के नरवर कस्बे में सोमवार की दोपहर घर पर खेल रहे भाई-बहन ने घर में रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें नरवर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें शिवपुरी रैफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार ब्रजमोहन बाथम की दो वर्षीय बेटी नेना और तीन वर्षीय बेटा मनीष दोपहर में अपने घर पर खेल रहे थे। जिन्हें खेलते समय एक कीटनाशक की शीशी मिल गई। दोनों ने उस शीशी को खोला और उसमें रखा कीटनाशक पी लिया। जिसे वहां मौजूद परिजनों ने देखा तो वह आनन फानन में दोनों को स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आ गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें शिवपुरी रैफर कर दिया। 
G-W2F7VGPV5M