डंडा बैंक:जुए में लाखों हार गया था देवीचरण, रेलवे ट्रेक पर मिली लाश | kolaras News

हरिओम रघुवंशी/कोलारस। खबर जिले के खबर लुकवासा क्षेत्र से आ रही है,जहाँ पर आज गुना ग्वालियर रेल लाइन पर एक दलित युबक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई , युवक का नाम देवीचरण जाटव पुत्र पुन्ना राम जाटव निवासी अटरुनी बताया  रहा है जो कारीगरी कर परिवार पाल रहा था।

जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से मृतक लुकवासा मैं जुआ मैं हजारों रु हार गया था। जिसको लेकर मृतक देवीचरण बीते कई दिनों से परेशान चल हा था। बताया गया है कि मृतक ने लुकवासा मैं सक्रीय डंडा बैंक संचालक से अपनी मोटरसाईकिल गिरबी रखकर 10 रु सैकड़ा के हिसाब 15000 रु उधार लिए थे। लेकिन समय पर नही चुकाने के चलते डंडा बैंक संचालक एवं मृतक के बीच झगडा भी हो गया था।

इस भारी भरकम व्याज पर पैंसे लेने तथा नही चुकाने को लेकर मृतक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। फ़िलहाल लुकवासा पुलिस चौकी प्रभारी मनीष सिंह चौहान ने मार्ग कायम पर संदेह के घेरे मैं आने बाले डंडा बैंक संचालक एवं जुआ खिलाने बालों की तलाश शुरू कर दी है , मृतक परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति के पास हमारी मोटर सायकल रखी है उसको गिरफ्तार किया जाये।