खनियांधाना। खबर जिले के खनियाधाना के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खडीचरा से आ रही है। जहां आज दिन दहाडे पुरानी रंजिश को लेकर चल रहे विबाद के चलते दो पक्षों में जमकर आमने सामने से गोली चली है। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया गया है कि इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भेजा गया है। जहां रास्ते में एक युवक की हालात बिगड जाने की खबर है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खडीचरा में चुनावी रंजिश के चलते दो यादव परिवारों में विबाद चला आ रहा था। इसी विबाद के चलते आज दोनों पक्ष एक साथ आमने सामने हो गए। यह विबाद इतना बढ गया कि दोनों और से जमकर फायरिंग होने लगी। इस हमले में एक युवक राजपाल यादव उम्र 32 साल की मौके पर ही मौत की खबर है। जबकि इस हादसे में दो युवकों को गोली लगी है।
जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया है। खबर लिखे जाने तक वह जिला चिकित्सालय नहीं पहुंचे है। बताया जा रहा है कि तीन घायलों से एक की हालात रास्ते में और ज्यादा विगड गई है। खबर लिखे जाने तक सभी घायलों ने नाम स्पष्ट नहीं हुए है। इस घटना के बाद गांव में तनाब की स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।