स्कूल गई छात्रा गायब,परिजनो को जयपाल पर शक, अपहरण का मामला दर्ज | pichhore news

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्र घर से स्कूल के लिए निकली थी। पांच दिन बाद भी छात्र घर नहीं लौटी है। परिजनों ने भौंती थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक कक्षा आठवीं की छात्रा खुशबू (13) पुत्र रामसिंह निवासी पिपारा 22 फरवरी की सुबह 10 बजे स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।
परिजनों ने काफी जगह खुशबू की तलाश की।

लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने 26 फरवरी को थाने पहुंचकर सूचना दी। भौंती थाना पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं परिजनों ने जयपाल पुत्र कल्लू लोधी पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।