कोलारस। खबर कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाने क्षेत्र से आ रही हैं बदरवास क्षेत्र के अटलपुर बरखेड़ा गांव में गुरुवार को दिन में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है जिस समय महिला ने फांसी लगाई, उस समय उसके घर पर कोई नहीं था और परिवार के सभी लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस के अनुसार मैन बाई (28) पत्नी भगवान सिंह जाटव निवासी अटलपुर बरखेड़ा ने फांसी लगा ली। घटना के समय परिजन खेत पर थे। लौटकर आए तो मैन बाई फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतिका की दो बेटियां हैं। पुलिस ने पीएम हाउस में शव रखवा दिया है, शुक्रवार को पीएम होगा।