डाक बंगले में लगेगा सिंधिया सरकार का जन दरबार, प्रभारी मंत्री भी होंगें शामिल | kolaras news

Bhopal Samachar

कोलारस। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 फरवरी को अशोकनगर से ईसागढ़-खतौरा मार्ग से दोपहर 3 बजे कोलारस में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वे कोलारस रेस्ट हाउस पर पहुंचकर जनसंपर्क के दौरान आमजन की समस्याओं से रूबरू होंगे।

उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित अन्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगै। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरवीर रघुवंशी, नपाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे व किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश अग्रवाल बल्ली ठेकेदार ने सिंधिया के कार्यक्रम में पहुंचकर स्वागत करने को कहा है।

कोलारस में जनता दरबार लगाने के बाद पहुंचेगे शिवपुरी
शुक्रवार को पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया खतौरा से कोलारस विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर देहरदा तिराहे होकर कोलारस फोरलेन बायपास से न्यू फूल राज होटल कोलारस से नगर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वे दोपहर 3 बजे कोलारस रेस्ट हाउस पर पहुंचेंगे, जहां प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्रियों के साथ जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनेंगे।

कोलारस नगर में सिंधिया का जोरदार स्वागत किया जाएगा। जनता की समस्याओं से रूबरू होने के बाद सिंधिया शाम को शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वे शहर में कांग्रेसी नेता राकेश गुप्ता और कत्थामील में दीवान सुरेंदरलाल के घर सौजन्य भेंट करने पहुंचेंगे।
G-W2F7VGPV5M