खाना पका रही थी महिला,आरोपी आया और दोनो गाल काट लिए | karera news

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाने के एक गांव से रही हैं कि गांव में निवासरस एक महिला अपने घर में खाना बना रही थी तभी गांव के एक युवक ने आकर उसका गाल काट लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार 25 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी आरोपी मेरसिंह जाटव निवासी दिहायला आया और उसके दोनों गाल काट लिए। विरोध करने पर धमकी देकर भाग गया।

किशोरी से छेड़खानी जांच के बाद केस दर्ज

भौंती थाना पुलिस ने सोलह साल की किशोरी की रिपोर्ट पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग का आरोप है कि अवनीत तिवारी व अनिल लोधी निवासी वूलोन ने उसके साथ 6 जनवरी को छेड़छाड़ की थी। पुलिस न जांच के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M