बंदर ने भडकाई मधुमक्खिया: शव को दफनाने जा रहे थे लोग, अब डॉक्टर के पास

Bhopal Samachar
रन्नौद। कस्बे में रहने वाली एक महिला की मौत के बाद उन्है दफनाने गए सैकडो लोगो की भीड पर मधु मक्खियो ने अचानक हमला बोल दिया। जुमे की नमाज के बाद जब लोग उक्त महिला के शव को दफनाने लेकर निकले,उसी दौरान बड के पेड पर मौजूद छत्तो से मधु मक्खी हरकत में आई और लोगो पर हमला कर दिया।

लोगो ने भागकर अपनी जान बचाई एक सैकडा से ज्यादा लोगों पर मधु मक्खियो ने हमला बोला। इसमें से 15 लोगो हालत खराब हैं। जिनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार रन्नौद कस्बे के हायर सेकंडरी स्कूल में तैनात समीम बाबू की मां का निधन हो गया था।

जिन्हे दफनाने के लिए सैकडों लोग हाजी वली दरगाह के समीप से होते हुए कब्रिस्तान जा रहे थे। कब्रिस्तान में बड के पेड लगे हुए हैं।लोगो के मुताबिक इस पेड पर चार से पांच मधुमक्खी के छते मौजूद हैं। जिस दौरान हमला हुआ। पेड पर बंदर भी मौजूद था। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि बंदर की किसी हरकत के कारण मधुमक्खिया भडक गई और उन्होने तांडव मचा दिया।

इसी के चलते किसी कारण से जब मधु मक्खी हरकत में आई तो लोगो पर हमला बोल दिया। इस हमले में कई लोग चपेट में आए। जबकि लोग गंभीर स्थिती में डॉक्टर के पास जे जाए गए।

घायलो में शिक्षक मोहम्मद वकील काजी,सैयद बरकत अली,आदिल शिवानी,भूरा ड्रायवर,साबिर अली,मुस्तफा खान,सहाबुद्धीन,अनवर पठान,मुस्ताक खान आदि के नाम शामिल है। शिक्षक मोहम्मद वकील और आदिल शिवानी सबसे ज्यादा घायल हैं। 
G-W2F7VGPV5M