सर्व धर्म समभाव संदेश सम्मेलन कल शगुन वाटिका में, धर्माचार्य देंगे एकता का संदेश

Bhopal Samachar
शिवपुरी। देश मे सभी लोगो को एकता का संदेश शिवपुरी से जाये इसके लिए सर्व धर्म समभाव सम्मेलन का आयोजन शिवपुरी के सभी धर्मों के लोगो ने मिलकर देने का तय किया है। शिवपुरी के युवाओ की एक बैठक में तय किया गया कि शिवपुरी की शांत फिजाओं जहाँ से की सदैव अमन चैन का नारा बुलंद हुआ है से एक शांति सम्मेलन के माध्यम से संदेश दिया जाये। जिसके लिए सर्व धर्म समभाव संदेश सम्मेलन का आयोजन 29 फरवरी शनिवार को 2 से 4 बजे तक शगुन वाटिका नवग्रह मंदिर के पास में रखा गया है।

शांति समिति सदस्य फरमान अली और महेंद्र खटीक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी से हमेशा की तरह अमन और शांति का एक संदेश जाए इसके लिए उक्त आयोजन रखा गया है, जिसमे सभी धर्मों के धर्माचार्य शांति और भाईचारे का संदेश देंगे, इस कार्यक्रम का मूल सारे भारत मे एक जुटता का संदेश देना है।

हमारा भाईचारा कायम रहे, हम सभी एकजुटता के साथ राष्ट्रविरोधी शक्तियों से मुकाबला कर सके देश मे अमन का माहौल निर्मित कर सके ये पैगाम शिवपुरी से देने का बीड़ा युवाओ ने उठाया है, इस लिए ये महत्वपूर्ण कार्यक्रम 29 फरवरी को 2 बजे से 4 बजे तक शगुन वाटिका में रखा गया है, सभी गणमान्य नागरिकों को इसमे आमंत्रित किया गया है।
G-W2F7VGPV5M