विनोद मुदगल बने सर्व ब्राहृमण समाज के वार्ड नंबर 7 के अध्यक्ष | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को पुलिस लाइन के मंदिर पर वार्ड नंबर 7 में सम्पन्न हुई। भविष्य में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूप रेखा तैयार करने के साथ साथ विप्र बंधुओं की सहभागिता एवं सुझावों के लिये बैठकों का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रत्येक वार्ड में जाकर किया जा रहा है। सामाजिक विषयों पर चर्चा उपरांत वार्ड नंबर 7 की कार्यकारिणी का गठन भी निर्वाचन उपरांत किया गया।
     
आगे की जानकारी में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता राज कुमार सड़ैया ने वताया कि भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन के शिवपुरी जिला संयोजक महेश शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सर्व ब्राहमण समाज के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा जी ने समाज द्वारा प्रस्तावित कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थिति विप्र बंधुओं से सुझाव आमंत्रित किए। तथा 23 फरवरी को भोपाल में होने बाले राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी। मध्य भारत ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष रामकुमार भार्गव ने सभी विप्र बंधुओं से भोपाल पहॅुचने की अपील भी की।

बैठक में मंच का संचालन महावीर मुद्गल एवं अरविंद सरैया द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा उपरांत वार्ड नंबर 7 की कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से भवानी प्रसाद शर्मा संरक्षक, विनोद कुमार मुद्गल अध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा सचिव, गिर्राज मुद्गल उपाध्यक्ष, गणेश प्रसाद पाराशर महामंत्री, गिरजेंद्र शर्मा सह उपाध्यक्ष, अजय शर्मा सह सचिव, विशेष कार्यकारिणी सदस्य में श्रीमती सरोज भार्गव, श्रीमती अर्चना शर्मा, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, भरत कुमार शर्मा, हरिवल्लभ पांडे, निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष बनने पर मुदगल ने सभी विप्र बंधुओं का आभार माना है तथा समाज बंधुओं को भरोसा दिलाया है कि वह समाज हित में समर्पण की भावना से पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

इस बैठक में प्रमुख रुप से सर्व ब्राहमण समाज के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा, मध्य भारत ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष रामकुमार भार्गव, राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल के शिवपुरी जिला संयोजक महेश शर्मा, राजेंद्र कुमार पांडे, भवानी प्रसाद शर्मा, हरिवल्लभ पांडे, श्रीमती सरोज भार्गव, श्रीमती अर्चना शर्मा, विनोद कुमार मुद्गल, देवेंद्र शर्मा, किशोर जेमिनी, विवेक वर्धन शर्मा, नरेश कुमार भार्गव, के के शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजू शर्मा, अमित भार्गव,अनिल भार्गव, भजकुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, गिरराज प्रसाद शर्मा, हरिओम शर्मा, अजय कुमार शर्मा, प्रफुल्लकर भार्गव, लव कुश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सभी विप्र बंधुओं ने बधाइयां प्रेषित की है।
G-W2F7VGPV5M