विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे 03 फरवरी को शिवपुरी में | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे 03 फरवरी 2020 को झांसी से प्रस्थान कर शिवपुरी आएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे 03 फरवरी को शाम 06 बजे शिवपुरी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगी। शाम 06.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके उपरांत शिवपुरी से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।