भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश राठौर के पिता का निधन,शोक संवेदना | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज का दिन भाजपा में दुख का रहा। आज सुबह खबर आई कि भाजपा के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की मां का दुखद निधन हो गया। उसी शाम खबर आई कि भाजपा के ही मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर के पिता का भी आज निधन हो गया है। उसके निधन की खबर से भाजपा सहित पूरे शहर में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

डॉ राकेश राठौर के पिता मुन्नालाल राठौर नरवर बालों का स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं था। जिसके चलते आज शाम उनकी अचानक तबीयत बिगडी और उन्होंने शाम को अंतिम सांस ली। उसके निधन की खबर से समाज सहित पूरे शहर में शोक का माहौल निर्मित हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज निकाली गई। 
G-W2F7VGPV5M