बारिश ने खोली पोल: वार्डो में पानी भरा, आम रास्ते बंद, नपा कार्यालय का रास्ता दलदल में तब्दील | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पिछले पांच सालों में शिवपुरी नगर पालिका ने कितने विकास कार्य कराए हैं। यह इस बात से सिद्ध होता हैं कि अभी सर्दी के मौमस में हल्की बारिश होने से नागरिकों के घरों में पानी भर गया। जबकि नगर पालिका परिषद बड़ी जोर-जोश से शहर के विकास को लेकर लगातार पांच साल हंगामा चलता रहा हैं। परंतु यहां नगर पालिका से क्या उम्मीद की जा सकती है। जब नगर पालिका कार्यालय का रास्ता भी पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो गया है।

करोड़ों रूपए के बजट को ठिकाने लगाने के बाद भी वार्ड क्रमांक 14, वार्ड क्रमांक 39, वार्ड क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 12 के विकास कार्यों की पोल भी दो दिन के अंदर हुई बारिश ने खोलकर रख दी हैं।

नागरिकों के घरों में पानी भर जाने से ऐसी कडकड़ाती सर्दी में रात भर पानी फैंकते हुए काटी एवं कई लोगों घरों में पानी जा घुसा जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के वार्ड क्रमांक 13 मनियर बस्ति में भी सडक़ों दयनीय हालत को देखते हुए लोग आम रास्ते पर भी चलना दुश्वार हो गए। इसके साथ ही वार्ड की कई निचली बस्तियों में इतना पानी भर गया कि सुबह लोग अपने घरों से नहीं निकल सके।

सबसे अधिक बैराड में डेढ़ घंटे, कोलारस व नरवर में भी एक-एक घंटे बारिश

शहर के अलावा जिले के बैराड़ नगर में डेढ़ घंटे बारिश हुई है। बैराड़ तहसील के गोवर्धन व आसपास गांव में भी अच्छी बारिश हो हुई है। वहीं कोलारस व नरवर में एक-एक बारिश की सूचना है। करैरा, सिरसौद, दिनारा में आधा घंटे, पिछोर, भौंती, बामौरकला, रन्नौद, बदरवास में भी पंद्रह मिनट से बीस मिनट तक बारिश हुई है। वहीं खनियाधाना में बूंदाबांदी हुई थी। सबसे अधिक बैराड़ में बारिश हुई है।
G-W2F7VGPV5M