मंडी में व्यापारी को गालियां देकर भाग गए बदमाश, व्यापारियों ने तौल बंद कर दी | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सोयाबीन का भाव मंडी में किसानों को व्यापरियों ने 3900 रुपए बताया तो किसान भड़क गए। और इस दाम पर माल बेचने राजी नहीं हुए।वहीं व्यापारियों ने जब खराब सोयाबीन का ज्यादा भाव नहीं लगाया तो किसान भड़क गए। इससे व्यापारियों ने खरीद बंद कर दी और नाराज किसानों ने गाड़ियां एक जगह इकट्ठा कर विरोध जताया। जिसके बाद पुलिस पहंुची और समझाइश के दो घंटे बाद तौल शुरु हो सकी।

मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे जब किसान मंडी में सोयाबीन की फसल लेकर पहुंचे तो उन्हें मंडी में उसका भाव 4300 की जगह 3900 मिला। इसका किसानों ने विरोध किया। जब किसानों के साथ खड़े तीन अज्ञात लोगों ने जब व्यापारियों को गाली देना शुरु की। तो इससे मामला बिगडा और व्यापारियों ने तौल बंद कर कहा कि वह गालियां सुनने नहीं आए अच्छे माल का भाव पूरा मिलेगा और गलत माल का भाव कैसे पूरा दे दें।

इसके बाद बताया जाता है कि वह तीनों अज्ञात किसान बनकर आए लोग भाग गए। जिनके बारे में न किसान जानकारी दे सके और न ही वहां खड़े लोग। व्यापारी अड गए कि गाली गलौज करने वालों पर कार्रवाई हो। लेकिन किसानों ने उनके नाम नहीं बताए और फिर किसानों ने अपने वाहनों को एक जगह लगाकर हंगामा किया।

इसी दौरान पुलिस वहां आ गई और मंडी सचिव भी वहां पहुंचे और वह व्यापारियों से तौल शुरु करने की कहने लगे। आखिर में 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तौल शुरु हो सकी।

इस मामले में मंडी सचिव एएस तोमर का कहना है कि पुलिस के आने के बाद मामला सुलझ गया और 2 घंटे बाद खरीद शुरू हो गई।
मंडी अफसर से रोष जताते किसान।
G-W2F7VGPV5M