अपनी पत्नि की गर्दन पर कुल्हाडी से हमला करने वाला पति पुलिस ने पकडा | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाने से आ रही हैं जहां थाने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झाडेल में 28 जनवरी को अपनी पत्नि की गर्दन पर कातिलाना हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम झाडेल में रहनेवाली रामवती जाटव पर उसके पति विष्णु जाटव ने कुल्हाडी से गर्दन पर हमला कर दिया था जिससे रामवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे ईलाज हैतु ग्वालियर रैफर कर दिया गया था। पति अपनी पत्नि पर प्राण घातक हमला कर गायब हो गया था।

पुलिस ने इस मामले में  थाना बदरवास में अपराध क्रमांक 26 / 2020 धारा 307 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा हैं पुलिस ने उक्त आरोपी पति विष्णु जाटव को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई।