मध्यप्रदेश की टीम में शिवपुरी के होंगे दो खिलाड़ी | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जिला पेनिक सिलाट मार्शल आर्ट के महासचिव हितेंद्र सिंह डान्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि देवास में द्वितीय वेस्ट जोन पर पेनिक सिलाट मार्शल आर्ट 10-12 जनवरी 2020 को आयोजित हुई।

वेस्ट जोन में भाग लेने के लिए शिवपुरी जिले से मध्यप्रदेश की टीम में शिवपुरी के दो खिलाड़ी का चयन किया गया, दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश की टीम में सम्मिलित होकर शिवपुरी जिले के लिए खेलेंगे।
 
पहुंचने वाले खिलाड़ियों में चंद्रदीप सिंह डान्डे जूनियर वर्ग, कुलदीप शाक्य सीनियर वर्ग, पारस शिवहरे सीनियर वर्ग हैं।
 
खिलाड़ियों को जिला युवा कराटे संघ से कुलदीप डान्डे, अरुण रजक, दीपक श्रीवास, वरुण झा, निखत परवीन, रंजना देवी डान्डे, राज राठौर, फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य जगदीश मकवाना सर  सलामत सर, शकील सर एवं समस्त शहरवासियों ने खिलाड़ियों को बधाइयां दी।
G-W2F7VGPV5M